Description
राजस्थान का भूगोल, खंड 1: धरती से इंसान तक
राजस्थान का भूगोल, चट्टान से इंसान तक, एक सफर की तरह। हर विषय दो आमने-सामने के पन्नों पर है: एक बड़ा नक्शा, धरती का कटान या रेखाचित्र, और साथ में सीधी, बोलचाल की हिंदी। पहले आप देखते हैं, फिर पढ़ते हैं, और बात याद रह जाती है।
किताब में क्या है
- 12 पड़ाव, 134 विषय, 280 पन्ने
- अरावली और थार, गुरु शिखर, लूणी, चंबल और खारी झीलें, मानसून और बारिश, जंगल, राष्ट्रीय उद्यान और गोडावण, मिट्टी, इंदिरा गांधी नहर और लिफ्ट नहरें, खेती और फसलें, पशुधन और डेयरी, खनिज और बिजली, जनसंख्या, शहर और जनजातियां, और पर्यटन
- हर विषय पर एक साफ चित्र: नक्शा, कटान, बहाव या समय-रेखा
- हर बात के पीछे का कारण: क्या है, क्यों है और कैसे होता है, और आंकड़े कहते हैं में जनगणना और सरकारी रिपोर्टों की संख्याएं
राजस्थान का भूगोल पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए (RPSC, RAS, शिक्षक भर्ती, पटवारी और दूसरी परीक्षाओं की तैयारी में), और हर उस पाठक के लिए जो इसे समझना चाहता है।
खरीदने से पहले देखिए
16 पन्नों का मुफ्त नमूना, जिसमें किताब के पांच विषय हैं: नमूना PDF डाउनलोड करें (2 MB)
PDF के बारे में
- पूरी तरह रंगीन PDF, लगभग 23 MB
- मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर, तीनों पर पढ़ी जा सकती है
- भुगतान के तुरंत बाद डाउनलोड का लिंक आपकी ईमेल पर और My Account में मिलेगा
लेखक: शिवाली शर्मा, मुकेश के. शर्मा





Reviews
There are no reviews yet.